वकालतन नोटिस भी बेअसर, छात्र अबतक इंसाफ से वंचित।
संवाददाता शुभम कुमार बिहार
मुंगेर निवासी छात्र शशांक रंजन ने आज से तीन वर्ष पूर्व से आजतक लगातार इन्साफ की आस लिए प्रधानमंत्री जी के पोर्टल पर गुहार लगा रहा है लेकिन कार्यवायी शून्य है। छात्र ने परेशान होकर अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को वकालतन नोटिस प्रेषित करवाया लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूजीसी के कर्मचारियों में कानून का कोई भय ही नहीं है अथवा वे स्वयं को कानून से ऊपर समझने की भूल कर रहे हैं। छात्र को अबतक नोटिस का जवाब नहीं दिया जाना यूजीसी और सम्बंधित विश्वविद्यालय के बीच भ्रष्टाचार का मामला होने से अब इनकार नहीं किया जा सकता है।
