सवौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14.32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

सवौर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14.32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस का अभियान जारी है इसी क्रम में सवौर थाना पुलिस ने कुरपट चौक के समीप छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से कुल 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और 2,350 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को सवौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुरपट चौक के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया उसकी पहचान ज्योतिष कुमार, पिता जलधर यादव, निवासी अमडार, थाना सवौर के रूप में हुई तलाशी में उसके पास से 11.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ
पूछताछ के बाद ज्योतिष कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर मो. लालू, पिता मो. सिराज और धर्मेंद्र कुमार, पिता विश्वनाथ मंडल, दोनों निवासी अमडार, को गिरफ्तार किया इनके पास से 3.10 ग्राम ब्राउन शुगर और 2,350 रुपये नकद बरामद किए गए पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

बाइट — अतूलेश झा सिटी एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!