राघोपुर कटाव पर सांसद अजय मंडल का बड़ा हमला, बोले- कटावरोधी काम में हुआ पैसों का खेल, जांच हुई तो फंसेंगे अधिकारी
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपूर नवगछिया के राघोपुर में गंगा के भीषण कटाव का जायजा लेने भागलपुर सांसद अजय मंडल मौके पर पहुंचे सांसद ने कटाव प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद इंजीनियरों से कटावरोधी कार्यों की जानकारी ली निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद अजय मंडल ने जल संसाधन विभाग और मौके पर काम कर रहे अभियंताओं पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि कटावरोधी कार्य में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई और सिर्फ पैसे का खेल हुआ है उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार को बचाने के लिए भी पैसे का खेल किया गया।
सांसद ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाए तो विभाग के कई अधिकारी फंस सकते हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों को सजा देने की मांग की
अजय मंडल ने कहा कि जनता लगातार अधिकारियों के काम नहीं करने की शिकायत कर रही है और इस मुद्दे को वे सरकार के सामने उठाएंगे वहीं लगातार हो रहे कटाव के बीच सांसद अजय मंडल ने गंगा मां से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा गंगा मां, अब बस करिए हम आपके शरण में हैं, हमें उबार दीजिए। गलत-सही जो हुआ उसे माफ कर दीजिए।
