न्यायाधीश दंपती पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर गिरफ्तार, कहलगांव से दबोचा गया मोनू साहनी।
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के पथरगामा में न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोनू साहनी के रूप में हुई है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी सत्यापन के आधार पर कहलगांव पुलिस ने छापेमारी कर मोनू साहनी को गिरफ्तार किया दरअसल जनवरी महीने में झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने न्यायाधीश और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान वारदात के तार भागलपुर के कहलगांव से जुड़े मिले। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल पहले ही बरामद कर ली थी जबकि एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जांच में मोनू साहनी के मुख्य शूटर होने की बात सामने आई। गिरफ्तारी के बाद भागलपुर पुलिस ने झारखंड पुलिस को सूचना दी। झारखंड पुलिस की टीम भागलपुर पहुंचकर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए हमले की वजह, साजिशकर्ता, हथियार और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है
