सबौर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस, विजेताओं को सिटी एसपी ने किया सम्मानित
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर। सबौर कॉलेज, भागलपुर में रविवार को अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस 2026-27 (पुरुष एवं महिला) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
