भागलपुर में जलकर विवाद में गोलीबारी, 50 वर्षीय अधेड़ के पैर में मारी गोली; पांच लोगों पर आरोप

डेस्क बिहार भागलपुर
21-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में जलकर विवाद में गोलीबारी, 50 वर्षीय अधेड़ के पैर में मारी गोली; पांच लोगों पर आरोप

भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत आजमाबाद में जलकर विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है इसमें 50 वर्षीय मातृ शर्मा उर्फ बुद्धदेव शर्मा घायल हो गए गोली उनके पैर में लगी है जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को जलकर विवाद को लेकर आवेदन दिया गया था शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जलकर उखाड़ने के दौरान बुद्धदेव शर्मा पानी पी रहे थे तभी पीछे से उनके पैर में गोली मार दी गई।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है
गोपालपुर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले में पहले ही आवेदन मिला था और पुलिस कार्रवाई कर रही थी। गोली मारने का आरोप जयप्रकाश शर्मा, भीम मंडल, संजय मंडल, रघु मंडल और प्रकाश मंडल पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!