भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक विंध्याचल राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित

भागलपुर।
बिहार भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री विंध्याचल राय को उनके पटना स्थित निजी आवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें बुके, माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया।

सम्मान समारोह में बिहार विधि प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी एवं प्रदेश पदाधिकारी चंदन जी को भी अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति एवं पदाधिकारियों के चयन को संतुलित बताते हुए कहा गया कि नई सूची में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और उन्हें प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कार्यक्रम में भागलपुर से आए बिहार प्रदेश सह-संयोजक भोला कुमार मंडल, प्रदेश प्रवक्ता विधि प्रकोष्ठ श्री वीरेश प्रसाद मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री जयप्रकाश यादव व्यास उपस्थित रहे। इन तीनों पदाधिकारियों ने प्रदेश संयोजक श्री विंध्याचल राय को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

सम्मान समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!