किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 28 मार्च को “तहफ्फुज़ मस्लक-ए-आला हज़रत कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से उलेमा-ए-किराम और दीन के विद्वान शरीक होंगे।
आयोजकों के अनुसार इस मौके पर दुनियाए सुन्नियत की महान शख्सियत, हुज़ूर ताजुश्शरिया अलैहिर्रहमा के साहबज़ादे, सुल्तान-ए-इस्लाम ग्रैंड मुफ़्ती क़ाज़ी-उल-क़ुज़्ज़ात फ़िल हिंद हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज शाह मुफ़्ती मोहम्मद असजद रज़ा ख़ान कादरी रज़वी साहब क़िब्ला, मरकज़ अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ से अपनी टीम के साथ ठाकुरगंज तशरीफ लाएंगे।
कॉन्फ्रेंस के दौरान मस्लक-ए-आला हज़रत की हिफ़ाज़त, दीन-ए-इस्लाम की तालीम, उम्मत की इस्लाही रहनुमाई और सामाजिक मुद्दों पर उलेमा-ए-किराम अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही लोगों को दीन की सही जानकारी देने और समाज में अमन-ओ-अख़लाक को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।
इस बड़े धार्मिक कार्यक्रम को लेकर इलाके के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन कमेटी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजकों ने तमाम अकीदतमंदों और आम लोगों से अपील की है कि वे 28 मार्च को आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को कामयाब बनाएं।
