माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के समृद्धि यात्रा में बैजानी आगमन ।

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के समृद्धि यात्रा में बैजानी आगमन ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

समृद्धि यात्रा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, भागलपुर के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एनडीए के कई प्रमुख नेताओं , जनप्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधिगण ने भाग लिया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षोपरान्त जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आम लोगों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा ।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करेंगे।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बैठने, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।
जदयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह , जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार आलोक, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर, अनिल दास, हीरा पांडे , प्रखंड अध्यक्ष गुरुदेव मंडल, विनय कुमार , भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश पांडे के साथ तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!