भागलपुर मिड-डे मील कांड अपडेट: 48 बच्चे हुए थे बीमार, DM ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों के बीमार होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुल 48 बच्चों की तबीयत खराब हुई थी सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। राहत की बात यह है कि एक बच्चे को छोड़कर सभी बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है जबकि एक बच्चे का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।इसी बीच बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी खुद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती बच्चे से मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, मिड-डे मील में गड़बड़ी की आशंका को लेकर जांच तेज कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि बच्चों ने स्कूल में दिए गए भोजन को खाने के बाद पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत की थी जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई थी
बाइट — डॉक्टर राजू कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल भागलपुर
बाइट — डॉक्टर नबल किशोर चौधरी जिला अधिकारी भागलपुर
