कटिहार:महानंदा चेक पोस्ट पर 200 ग्राम स्मैक जब्त: पुलिस ने एक युवक को बाइक समेत गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 200 ग्राम स्मैक और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के लक्ष्मणनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर निवासी हनीफ शेख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद महानंदा चेक पोस्ट के पास सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से करीब 200 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इस कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी शिखा कुमारी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थीं। वहीं, रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी की निगरानी में जब्ती सूची तैयार की गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कटिहार में हवाई हमले से बचाव का प्रैक्टिस: 14 मई को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल

कटिहार में हवाई हमले से बचाव का प्रैक्टिस: 14 मई को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कटिहार में हवाई हमले से […]

भागलपुर जिले का स्थापना दिवस पर , दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन 

भागलपुर जिले का स्थापना दिवस पर , दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार। नागरिक विकास समिति (सामाजिक संस्था) द्वारा भागलपुर जिले […]

पोठिया में मौलाना तौसीफ़ रजा को इंसाफ दिलाने के लिए निकला विशाल कैंडल मार्च, हजारों लोग हुए शामिल

पोठिया (किशनगंज), पोठिया प्रखंड में मौलाना तौसीफ़ रजा को इंसाफ दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय […]

सड़क किनारे मानसिक रूप से विक्षिप्त पड़े मिले बुजुर्ग

  सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु बेटी के द्वारा की गई मृतक की पहचान संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार भागलपुर सबौर प्रखंड क्षेत्र मे सबर अंचल […]

NBW वारंट में फरार वारंटी मो. फिरोज गिरफ्तार, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई

NBW वारंट में फरार वारंटी मो. फिरोज गिरफ्तार, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर […]

जयदेवपट्टी में गंगा महोत्सव का आयोजन, 1000 लीटर गंगाजल वितरण की घोषणा

मुरारी झा /दरभंगा घनश्यामपुर प्रखंड के जयदेवपट्टी पंचायत में गुरुवार, 23 अप्रैल को डॉ. बचनेश्वर झा के संयोजकत्व में भव्य गंगा महोत्सव का आयोजन किया […]

मस्तूरी: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कलेक्टर से की गई लिखित शिकायत

​मस्तूरी (बिलासपुर): जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आगमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही […]

उम्रकैद भी काफ़ी नहीं: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को दोहरी फांसी की सज़ा

तमिलनाडु से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अदालत ने हिरासत में हुई मौत के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को […]

IIIT भागलपुर में ड्रोन और IoT पर 2-दिवसीय कार्यशाला संपन्न

संवाददाता  राहुल कुमार सिंह सबौर भागलपुर सबौर प्रखंड क्षेत्र के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भागलपुर के मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग ने ड्रोन और आईओटी […]

error: Content is protected !!