कटिहार में 12 हस्तियां सम्मानित, शहीद अभिषेक को श्रद्धांजलि: कारगिल विजय दिवस पर टाउन हॉल में ‘मैंगो मैन’ सहित विभूतियों का सम्मान

कटिहार में 12 हस्तियां सम्मानित, शहीद अभिषेक को श्रद्धांजलि: कारगिल विजय दिवस पर टाउन हॉल में ‘मैंगो मैन’ सहित विभूतियों का सम्मान

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार का टाउन हॉल कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित 16वें कटिहार गौरव सम्मान समारोह का गवाह बना।

सर्वोदय समाज के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में जिले की 12 प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में विभिन्न 10 क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों को ‘कटिहार गौरव सम्मान’ से नवाजा गया।

इनमें सैन्य सेवा के लिए शहीद अभिषेक रंजन, कृषि के लिए ‘मैंगो मैन’ के नाम से विख्यात कालीदास बनर्जी और शिक्षा के लिए अर्चना कुमारी शामिल हैं।

साहित्य के क्षेत्र में अरशी खातून, चिकित्सा के लिए डॉ. लीलाधर महेश्वरी और डॉ. तारकेश्वर कुमार को सम्मानित किया गया।

समाज सेवा के लिए विभूति कुमार झा और दीपक अग्रवाल, जबकि राजनीति के लिए मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को यह सम्मान मिला।

व्यावसायिक कला (प्रिंटिंग डिजाइन) में संजय कुमार सिंह, संगीत में अविनाश कुमार और भारोत्तोलन में रिमझिम कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व उपमेयर पुष्पा देवी, समाजसेवी रश्मि कुणाल और प्रोफेसर अनवर इरेज़ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सर्वोदय समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को समर्पित है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर कटिहार का नाम रोशन किया है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद अभिषेक रंजन को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!