बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार विधानसभा में सफलतापूर्वक विश्वास मत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार विधानसभा में सफलतापूर्वक विश्वास मत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार विधानसभा में सफलतापूर्वक विश्वास मत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि प्रकोष्ठ में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भोला कुमार मंडल, प्रवक्ता वीरेश प्रसाद मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रभारी जयप्रकाश यादव व्यास ने इसे लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया और कहा कि यह जनविश्वास की जीत है।
भागलपुर विधि प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, सहसंयोजक मुक्ति प्रसाद सिंह, राहुल तोमर, प्रफुल्ल चंद्र राही, चंदन कुमार कर्ण, रामविलास पासवान, रमेश चौधरी, राजेंद्र कुमार, रविरंजन कुमार एवं पिंटू कुमार सिंह अधिवक्ता सहित अन्य सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी। सभी ने आशा जताई कि राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा विधि व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!