भागलपुर में नाबालिग की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में किया गया है।जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां ने बाखरपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कांड संख्या 12/26 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय थाना पुलिस, कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और डीआईयू टीम को शामिल किया गया।गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की और नामजद आरोपी गोलू कुमार को कहलगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।आरोपी ने बताया कि उसका पीड़िता की मां के साथ अवैध संबंध था और इसकी जानकारी बच्ची को हो गई थी। इसी बात को छिपाने के लिए उसने बच्ची की हत्या की योजना बनाई और उसे मारने का प्रयास किया।घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को मृत समझकर मक्का के खेत में फेंक दिया, लेकिन बच्ची की जान बच गई और वर्तमान में उसका इलाज भागलपुर में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में पीड़िता की मां की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे
बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर
