ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर के तिलकामांझी स्थित लॉ कॉलेज के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान सरधो, भागलपुर निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार, रितेश कुमार सिंह खुद चलकर इलाज के लिए डॉक्टर अभिषेक कुमार के पास पहुंचे थे और उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया, लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उनकी मौत हो गई।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सुबह के समय अस्पताल प्रशासन मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने लगा। जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने जोरदार विरोध किया, तो डॉक्टर मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब परिजनों ने मरीज को देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी।घटना से आक्रोशित परिजन मृतक का शव लेकर डॉक्टर के क्लीनिक के पास पहुंच गए और अपने हक की लड़ाई को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

बाइट — राज कूमार परीजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!