सुल्तानगंज गोलीकांड अपडेट,CID डीआईजी जयंत कांत ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, रामधनी यादव की पत्नी हैं नगर परिषद उप सभापति
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के सुल्तानगंज गोलीकांड मामले में नया अपडेट सामने आया है। घटना स्थल सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय का सीआईडी विभाग के डीआईजी जयंत कांत और सीआईडी विभाग के एसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और जांच से जुड़े सभी बिंदुओं का गहन अवलोकन किया।बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य अभियुक्त रामधनी यादव की पत्नी नीलम देवी सुल्तानगंज नगर परिषद की उप सभापति हैं। इसी वजह से यह मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है।गौरतलब है कि सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी तभी उसने अपने सहयोगियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था बाद में मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल CID की टीम पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
