मस्तूरी: लीलगर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Oplus_131072

मस्तूरी: लीलगर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
​मस्तूरी।
मस्तूरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुकुंदपुर में शनिवार को दो दुखद घटना घटी जिसमें पहली घटना शाम 4:00 pm बजे की बताई जा रही है जहां धर्मेंद्र पिता बुन्दर यादव की शौच करने जाने के दौरान नदी में गिर कर उनकी मौत हो गई वहीं दूसरी घटना उत्तर प्रदेश इस भट्टे में काम करने गए मजदूर संजय पटेल पिता सुखराम पटेल की जहरीले सांप ने काट लिया जहां उसकी मौत हो गई अकाल मौत हो जाने से। घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है।
​पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए मस्तूरी भेज दिया है।
​पुलिस का बयान: “शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी भेजा जा रहा है। मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”
​पुलिस विभाग की टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच और आगे की कागजी कार्रवाई में जुट गई है।

संवाददाता- महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!