भागलपुर के सुल्तानगंज में शिवभक्तों कांवड़ियों की सेवा में पथ निर्माण विभाग का निःशुल्क सेवा शिविर

लोकेशन-भागलपुर
बिहार
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर के सुल्तानगंज में शिवभक्तों कांवड़ियों की सेवा में पथ निर्माण विभाग का निःशुल्क सेवा शिविर

■ पथ निर्माण मंत्री इं॰ कुमार शैलेंद्र ने सेवा शिविर में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिवभक्त कांवड़ियों के बीच प्रसाद एवं फल आदि का वितरण कर उनकी सेवा की

एंकर- भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के अवसर पर पथ निर्माण विभागीय की निःशुल्क सेवा शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

पथ निर्माण मंत्री इं॰ कुमार शैलेंद्र ने सेवा शिविर में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिवभक्त कांवड़ियों के बीच प्रसाद एवं फल आदि का वितरण कर उनकी सेवा की। थके हुए कांवड़ियों को राहत प्रदान करने के लिए दर्द निवारक स्प्रे एवं शरीर को आराम देने की सुविधा भी की गई है ।

शिविर में कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने के लिए बिस्तर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, दवाइयाँ, पंखे एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को देखते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।

मौके पर मंत्री इं॰ शैलेंद्र ने कहा कि, श्रावणी मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले शिवभक्तों की सेवा और उन्हें बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि, शिविर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिले और किसी भी स्तर पर व्यवस्था में कमी न रहे।

उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आस्था और समर्पण का अवसर है। पथ निर्माण विभाग श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उमहौने कहा कि, शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!