डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत-सम्मान
भागलपुर। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री-सह-भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर जिला अतिथि गृह आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष श्री सुड्डू साईं जी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि मंत्री नीतीश मिश्रा का भागलपुर आगमन जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का अवसर है। भागलपुर की जनता को बेहतर शहरी सुविधाएं, सुव्यवस्थित आधारभूत संरचना तथा आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित योजनाओं के माध्यम से भागलपुर के विकास को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर , कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ,पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, कुणाल रत्नप्रिय, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में जनता दल (यूनाइटेड) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
