माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार श्रवण कुमार जी का भागलपुर स्थित जिला अतिथि गृह सभागार में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला ,बुके एवं अंग-वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया।

माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार श्रवण कुमार जी का भागलपुर स्थित जिला अतिथि गृह सभागार में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला ,बुके एवं अंग-वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया।

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में स्वागत का गर्मजोशी भरा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने मंत्री जी के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मंत्री जी ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह कार्यक्रम न केवल स्वागत का अवसर था, बल्कि संगठनात्मक संवाद और समन्वय को मजबूत करने का भी माध्यम बना, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
माननीय विधायक शुभानंद मुकेश , जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,सदस्य मछुआरा आयोग रेनू सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिनु बिहारी , जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी साह, प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल ,शाहबाज आलम मुन्ना, रविशंकर सिन्हा, युवा प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार, अमीन मंडल श्याम कुमार नितीश कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!