सरस संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन कलश शोभा यात्रा बाबा गौनूधाम मंदिर से प्रारंभ किया गया।
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के बाबा गोनूधाम तरडीहा गांव के कचहरी के समीप नौ दिवसीय श्री राम कथा का महोत्सव आयोजन हो गया है।अयोध्या से आए कथा वाचक श्री श्री 108 महंत राजीव लोचन शरण जी महाराज के मुखारविंद से कथामृत के रस पान हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।बाबा गौनूधाम मंदिर से समस्त श्रद्धालु हजारों की संख्या में महिला एवं युवतीयों ने मंदिर प्रांगण से कलश शोभा यात्रा साज बाज के साथ निकाली गई और कथा स्थल पर कलश रखा गया । वहीं मुख्य यजमान समस्त ग्रामवासी के विचार से शशिकांत शुक्ला, एवं अजय पांडे को बनाया गया । शशिकांत शुक्ला ने बताया कि सरस संगीतमय श्री राम कथा 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक जिसमें 4/04/2026 को शिवपार्वती विवाह महोत्सव,6/04/2026 श्री राम जन्मोत्सव ,8/04/2026 पुलवारी एवं धनुष यज्ञ,9/04/2026 श्री सीताराम विवाह महोत्सव चलेगी और 10/04/2026 को पूर्ण आहुति ।वहीं अयोध्या से आए कथा वाचक श्री श्री 108 राजीव लोचन शरणजी महाराज ने श्री राम कथा के बारे में बताया कि मैं अपने गुरु देव की पावन पुनीत धरती पर आया हूं मैंने विचार बनाया था कि मैं अपने गुरुदेव के वास स्थान पर आकर अपने से श्री राम कथा करूं और आज यह सौभाग्य मिल भी गया मुझे।आज हनुमानजयंती की पूरे देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते बताया कि ।।बिनु विवेक सत संग न होईं।।, ।।राम कृपा बिनु सुलभ न सोईं।। कुछ भी करें हम हिंदू सनातनियों को राम नाम का रस लेते रहना होगा ताकि हमारे संस्कार, संस्कृति बने रहें कथावाचक ने पत्रकारों के माध्यम से नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में आकर कथा श्रवण करें।कथा वाचक ने यह भी बताया कि पूर्व से ही यहां इस क्षेत्र में बाबा गौनूधाम की महिमा का कृपा है यहां पर किन्हीं घर के सदस्यों को सांप काट लेते तो सांपों का जहर उतारने के लिए बाबा गौनूधाम मंदिर में कुएं के जल से स्नान कराकर वहीं बाबा का चरणोदक नीर लेते ही इंसानों के शरीर का जहर उतर जाता है।वहीं गांव के मुख्य कथा स्थल पर सदस्यगण – कुणाल पांडे, राजेश दूबे, अंकित दूबे, जितेंद्र पांडे ,नयन,नीरज पांडे,कुमार चौबे एवं समस्त ग्रामवासी।
