कटिहार: कुरसेला में पिकअप-बाइक टक्कर, एक की मौत: तीन गंभीर रूप से घायल, चारों एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर कुरसेला से समेली की ओर जा रहे थे

कटिहार: कुरसेला में पिकअप-बाइक टक्कर, एक की मौत: तीन गंभीर रूप से घायल, चारों एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर कुरसेला से समेली की ओर जा रहे थे

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

कुरसेला थाना क्षेत्र के देवीपुर चौक के पास गुरुवार को एक पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मिराजुल हक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान समेली निवासी रूपेश रविदास (पिता जगदीश रविदास), बसंत रविदास (पिता राम रविदास) और पोठिया निवासी मुकेश दास (पिता केदार दास) के रूप में हुई है। मृतक का नाम करण कुमार बताया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी आकाश कुमार ने बताया कि चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुरसेला से समेली की ओर जा रहे थे। पूर्णिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण चारों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर बल्थी महेशपुर की ओर भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीछा कर फरार हो रहे पिकअप वाहन को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!