भवानीपुर थानांतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

भवानीपुर थानांतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध

ऐंकर – नवगछिया के भवानीपुर थानांतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध निर्मित / अर्द्धनिर्मित आग्नेयास्त्र एवं हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ 4 कारीगर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में अपराध एवं अवैध हथियार निर्माण / तस्करों के विरूद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में भवानीपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा बहियार स्थित दियारा में वीरबन्ना निवासी मृत्युंजय यादव अपने साढु मुकेश यादव के साथ मिलकर बाहर से हथियार बनाने वाले मिस्त्री को बुलाकर अवैध रूप से मिनीगन फैक्ट्री का संचालन कर रहा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम एवं STF टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बांधा बहियार स्थित दियारा में छापामारी कर एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्देदन करते हुए काफी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार एवं 02 देशी पिस्टल, 06 कारतूस तथा मैगजीन 05 पीस बरामद किया गया। साथ ही 1. मो० तौशिक मो० अरमान 3. मुके यादव 4. मनीश कुमार यादव गिरफ्तार किया गया तथा छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति भागने में सफल रहे।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा भागने वाले व्यक्ति का नाम बीरबन्ना निवासी मृत्यंजय यादव बताया गया।
इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड में आर्म्स एक्ट के तहत् अन्य नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि नवगछिया पुलिस द्वारा विगत 3 माह में 3 अवैध मिनीगन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया जा चुका है।

बाइट – वैभव शर्मा
एस पी नवगछिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!