कटिहार DM के आदेश पर कटिहार में शराब माफियाओं पर चला डंडा
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
कटिहार जिले भर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 11 को भेजा गया जेल
जिला पदाधिकारी के सख्त निर्देशानुसार, कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस महा-अभियान में भारी मात्रा में अवैध शराब और वाहनों के साथ 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
कार्रवाई का मुख्य विवरण:
कुल गिरफ्तारियां: 11 अभियुक्त
कुल बरामदगी: 155.500 लीटर चुलाई (देसी) शराब और 2.250 लीटर (3 बोतल) विदेशी शराब
जब्त वाहन: 4 वाहन
कहाँ से कौन हुआ गिरफ्तार? (विस्तृत जानकारी):
1. बरारी थाना: उचला चौक से वैजनाथ मिस्त्री (1 बाइक पर 16 लीटर) और बालाघाट से नीरज साहनी (1 बाइक पर 10 लीटर)।
2. नगर थाना: दिघी से सुशील झा (साइकिल पर 2.5 लीटर), चमर टोली (इस्लामिया स्कूल) से अमित दास (45 लीटर) और तीन गछिया से गोरी देवी (10 लीटर)।
3. सेमापुर थाना: शंकरगंज से रोहित यादव (32 लीटर)।
4. कोढ़ा थाना: चेथारिया से अनिल मलिक (2 लीटर)।
5. बलरामपुर थाना: उफरैल से विष्णु कुमार (1 बाइक पर 3 बोतल विदेशी शराब)।
6. मनसाही थाना: गड़ीघाट से अरुण साह (30 लीटर)।
7. कदवा थाना: बौरा से बाबूलाल मरांडी (5 लीटर)।
8. रौतारा थाना: बाहरखाल से तालकु देवी (5 लीटर)।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। प्रशासन शराबबंदी को पूर्णतः लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है!
