कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गुरू पर्व ।
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बच्चे सुबह शिक्षिका की पूजा करते हुए दिन की शुरुआत किए। वहीं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में अनन्या और ऋषि ने चेतना सत्र में गुरू वंदना से वातावरण को भक्तिमय कर दिया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पेंसिल हो और माता पिता तथा शिक्षक रबर और कटर । आप भविष्य रुपी कागज पर जब कुछ गलत लिखते हो तो शिक्षक रबर की तरह उसे मिटाते हुए तुम्हें सही करने का अवसर प्रदान करते हैं और यह तब तक चलता है जब तक आप सही नहीं कर लेते और समय समय पर कटर की तरह आपको लिखने योग्य बनाते रहते है । यहीं बच्चों द्वारा इस अवसर पर गुरू को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका शाहिना खातून, वीवी नाहिदा ,फूल कुमारी , वीणा कुमारी , प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा , प्रीति कुमारी , नेहा कुमारी , भारती कुमारी , पुष्पलता कुमारी शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार, कर्मी राजकिशोर, वृंदा , रिंकू, सुशीला सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
